दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
नगर पंचायत कटघर लालगंज में स्थित प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान S G MALL शोरूम पर सोमवार को लकी ड्रा निकाला गया। इस दौरान शोरूम के वरिष्ठ ग्राहकों को प्रथम, द्वितिय और तृतीय पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए शोरूम के मालिक गणेश जायसवाल ने कहा कि कार्यक्रम में बाबा विश्वनाथ के सप्त ऋषि अर्चक विकास चतुर्वेदी, अक्षय वट हनुमान जी के महंत बच्चा गुरुदेव उपस्थित हुए थे। इनके कर कमलों से लकी ड्रा की शुरूआत हुई।
लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार हरिंदर गौड़ को ठंडी हवा देने में बेहद उपयोगी कुलर, द्वितीय पुरस्कार अखिलेश यादव को मिक्सर मशीन, तृतीय पुरस्कार अनिल तिवारी को कंबल मिला। विजेताओं को उनका गिफ्ट मुख्य अतिथियों के हाथों दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल लालगंज के अध्यक्ष रामजन्म सेठ, मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाश्रय यादव, ग्रामीण पत्रकार संघ लालगंज के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेश सिंह को सम्मानित किया गया। लालगंज के प्रतिष्ठित व्यवसायी डॉक्टर ज्वाला प्रसाद, कृपा शंकर सेठ, रजनीश जयसवाल, यूनियन बैंक मेनेजर विष्णु सिंह, नंदन जायसवाल, पीयूष मद्धेशिया, मंटू बाबा, तारकेश्वर दीक्षित, राम अवध पांडे आदि लोग सम्मान समारोह में उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *