
दैनिक भारत न्यूज
लखनऊ।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिन पूर्व महिला से रेप के बाद उसकी निर्मम हत्याकर सामान लूटने वाले आटोरिक्शा चालक के कहानी का शुक्रवार को अंत कर दिया। मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। जबकि उसका भाई फरार है, जिसकी तलाश की जा रही।
अयोध्या की रहने वाली एक महिला बनारस से इटरव्यू देकर लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे पर पहुंची। वहां से ऑटो में बैठकर वह जा रही थी। आटो चालक महिला को बैठाने के बाद एकांत में ले जाकर महिला से बलात्कार किए। उसके दुपट्टे से गला कसकर हत्याकर दिए। इसके बाद उसका सामान लूटकर फरार हो गये।
घटना का पता चलने के बाद से ही पुलिस लुटेरे ऑटो चालक के पीछे लग गयी। जांच के दौरान सीसीटीवी में दरिंदों की तस्वीरें कैद हो गयी। फूटेज के आधार पर पुलिस उनकी पहचान कर ली। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार वारदात में अजय का भाई दिनेश भी शामिल था। दिनेश को शुक्रवार की दोपहर ही पुलिस सन्यासी बाग से गिरफ्तार कर लिया। जबकि अजय के पीछे पुलिस टीमें लगी थीं। इसी बीच शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अजय बाइक से कहीं जा रहा था। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मलिहाबाद में आम्रपाली वाटर पार्क के पास गश्त कर रही थी। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अजय को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह रुकने की बजाए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अजय के सीने में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस घायल बदमाश को केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले गयी। जहां परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
