दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 95957 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इससे पूर्व जिला जज जयप्रकाश पांडेय ने हाल ऑफ जस्टिस में देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित करके लोक अदालत की विधिवत शुरुआत की।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, वादकारियों को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि लोक अदालत आम आदमी के लिए उपलब्ध एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र है। लोक अदालत में दिया गया फैसला सुलह समझौते के आधार पर होता है।जिससे पक्षकारों के आपसी मतभेद भी हमेशा के लिए खत्म हो जाते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज धनंजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इस लोक अदालत में खास बात यह रही कि इक्कीस दंपतियों ने आपसी मतभेद खत्म कर एक बार फिर से साथ रहना स्वीकार किया।इस लोक अदालत में जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने एक मुकदमा तथा मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण के पीठासीन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने 68 मुकदमा का निस्तारण किया। प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश अहसानुल्लाह खान ने 50 मुकदमा,पारिवारिक न्यायाधीश कोर्ट नंबर दो संदीपा यादव ने 29 मुकदमा तथा पारिवारिक न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक प्रेम शंकर ने 51 मुकदमो का निस्तारण किया।अपर जिला जज सतीश चंद्र द्विवेदी ने 03 मुकदमा, एससी एसटी कोर्ट के जज कमलापति ने 06 मुकदमा, अपर जिला जज जैनेंद्र कुमार पांडेय ने 03 मुकदमा, विशेष न्यायाधीश अपर जिला अजय श्रीवास्तव ने 168 मुकदमा, अपर जिला जज संतोष कुमार यादव ने 10 मुकदमा, फॉस्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक रमेश चंद्र ने 04 मुकदमा तथा फॉस्ट ट्रैक कोर्ट नंबर दो जैनुद्दीन अंसारी ने 01 मुकदमा निस्तारित किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह ने 2754 मुकदमा तथा सिविल जज सीनियर डिवीजन अनुपम कुमार त्रिपाठी ने कुल 54 मुकदमों का निस्तारण किया। एसीजेएम कोर्ट नंबर 10 रश्मि चंद ने 1975 मुकदमा, एसीजेएम कोर्ट नंबर 11 सुनील कुमार सिंह ने 1312 मुकदमे एसीजेएम कोर्ट नंबर कोर्ट नंबर 12 अभिनय सिंह ने कुल 1434 मुकदमा का निस्तारण किया। एसीजेएम कोर्ट नंबर 13 ने 1326 मुकदमों को निस्तारित किया। सिविल जज सी डि फॉस्ट ट्रैक कोर्ट दीपक कुमार सिंह ने 2762 मुकदमों का निस्तारण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *