
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
आस्ट्रेलिया के घाना शहर में कान्सट्रक्सन विभाग के डायरेक्टर सन्तोष कुमार सिंह लालगंज ब्लाक के खुम्भादेवरी गांव में प्रायोजित हरिबंशपुराण कथा का हवन पूजन के साथ हुआ समापन।
इस दौरान देवरहा बाबा के प्रिय शिष्य द्वारिकाधीश मठ वाराणसी के महंत राम अखंड दास जी महाराज ने लोगों को आशीर्वाद दिया। उन्होने कहा कि हरिबंश पुराण की कथा श्रवण से पापों से मुक्ति मिलती है। संतान प्राप्त की कामना करने वाले लोग हरिवंश पुराण कथा का श्रवण करते हैं। इस कथा के श्रवण से संतान प्राप्त होती है। संतान गोपाल मंत्र की आराधना अवश्य फलदायी होती है। हरिवंश पुराण कथा में भगवान विष्णु के श्री कृष्ण रुप के जीवन की अनेक घटनाओं का वर्णन किया गया है। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा, कूबा इण्टर कालेज के प्रबंधक शिपूजन सिंह, भूप नारायण सिंह, सन्तोष कुमार सिंह, रविप्रकाश सिंह, राम अवध पाण्डेय, गोपाल तिवारी, पप्पू सिंह लहुवां, दीनानाथ सिंह, विवेकानंद सिंह, अखिलेश सिंह,प्रभात मिश्र आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।
