
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
विकासखंड कोयलसा के सभागार में शुक्रवार को ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लाक प्रमुख पूजा यादव के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। साथ ही पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई। खंड विकास अधिकारी सागर सिंह ने अपील किया कि तय समय सीमा के अंदर ही सभी ग्राम प्रधान व सचिव सरकार की मंशा के अनुरूप लक्ष्य के सापेक्ष अपने कार्यों को पूरा करें। क्योंकि शासन की मंशा है कि तय समय सीमा के अंदर ही कार्य को पूरा करके शासन को अवगत कराना है। आप लोगों के सहयोग से ही यह कार्य संभव हो सकेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्लस में पात्र लाभार्थियों का नाम जोड़ने हेतु अपील की पात्रता का मानक आवास विहीन परिवार हो, एक या दो कमरे के कच्ची दीवार, कच्ची छत युक्त मकान में रहने वाला परिवार हो, घास फूस बंबू प्लास्टिक पॉलिथीन की कच्ची दीवार हो, ऐसे पात्रों का चयन कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करें। वक्ता के क्रम में प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने भी आए हुए ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज मौर्य, एडीओ पंचायत अमरजीत सिंह, अंकित गुप्ता, मुन्ना यादव, हरकेश, विजय दत्त पाण्डेय, जंगबहादुर सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष कवलधारी यादव, अनिल सिंह, हौसला प्रसाद, प्रदीप सोनी, सूर्यकेश वर्मा, सुरेश, प्रमोद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
