

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
बूढ़नपुर, (आजमगढ़ )।
प्रशासन की मदद से स्वास्थ विभाग की टीम बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के देऊरपुर बाजार में गैर कानूनी तरीके से चल रहे अस्पताल को बुधवार की शाम को सीज कर दिया।
बूढ़नपुर क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गैर कानूनी तरीके से नर्सिंग होम और अस्पताल संचालित किए जा रहे हैं। लेकिन अभी तक केवल देऊरपुर स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल पर ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर देवानंद यादव के नेतृत्व बंद कराया गया। इसके लिए गठित टीम में कप्तानगंज थाने की फोर्स भी मौजूद रही। कार्रवाई के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी आईबी तिवारी ने निर्देश दिया था। डॉक्टर देवानंद यादव ने बताया कि यह गैर कानूनी तरीके से अस्पताल संचालित किया जा रहा था। यहां पर ना तो ट्रेंड डॉक्टर थे ना ही पैरामेडिकल स्टाफ। इस अस्पताल में ऑपरेशन सहित अनेक उपचार किए जाते थे। टीम द्वारा जब छापा मारा गया तो पहले से ही चिकित्सक और स्टाफ अस्पताल से गायब हो गए। हमारे द्वारा अस्पताल को पूर्णतया सीज कर दिया गया।डाक्टर ने कहा कि क्षेत्र में जितने भी गैर कानूनी तरीके से अस्पताल संचालित हो रहे हैं। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर प्रभाकर सिंह, तेज प्रताप सहित कप्तानगंज थाने की फोर्स मौजूद रही।
