
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जहानागंज थाने के सेवटा गांव निवासी मनीष कुमार पाण्डेय पुत्र स्व. विद्याधर पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। घटना के संबंध में जहानागंज थाने में केस दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग किया है। आरोप है कि वह एक तथाकथित पत्रकार की प्रताड़ना से मानसिक और आर्थिक रुप से परेशान है।
शिकायती पत्र के मुताबिक सात जून 2024 को किसी अज्ञात वाहन से सचिन भास्कर नामक व्यक्ति को टक्कर लग गयी। रंजिशवश उनके चाचा विजय भास्कर द्वारा मेरे विरुद्ध केवल मेंरे नाम से (बिना मेरे गाड़ी नंबर दिये ) प्राथमिकी अंकित करवायी गई। उक्त के क्रम में मैं अपनी और अपने गाड़ी की जमानत भी कोर्ट से करवा लिया हूँ। लेकिन उस समय से लेकर अब तक तथाकथित एक पत्रकार द्वारा मुझे बयान में गंभीर धारा और एससी०-एसटी० एक्ट के मुक़दमे लगवाने की धमकी दी जा रही है। जिस पर मेरे द्वारा इनके सगे सजातीय और रिश्तेदारों से मिलकर कैश धनराशि और गूगल पे पर 60000 (साठ हज़ार) मेरे द्वारा 18/6/24 को दिया गया। किंतु इनके द्वारा बार बार मुझे थाने और कचहरी के चक्कर लगाने की धमकी दी जा रही है। जिस पर इनके द्वारा एक आवेदन थानाध्यक्ष महोदय को दिया गया था। जिस पर दिनांक 08/07/2024 को प्रभारी निरीक्षक के बुलाने पर शाम को मैं गया, लेकिन आवेदनकर्ता नहीं गया। बल्कि उक्त पत्रकार व उनके साथी थाने आये। लेकिन प्रभारी निरीक्षक द्वारा मुझे बुलाने के वावजूद मेरे साथ समुचित व्यवहार नहीं किया गया। मैं किसी तरह वहाँ से वापस चला आया।
