दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भगतपुर अमिलो गांव में बुधवार को अशुभ पुनर्विवाह का आयोजन किया गया था। मृतक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल बिहारी मृतक और उनकी पत्नी नरमी देवी के साथ यह अशुभ विवाह पुनः हुआ। लगभग 60 वर्ष से अधिक की उम्र में इस जोड़े का पुनर्विवाह होना चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अशुभ विवाह के अवसर पर लाल बिहारी मृतक ने राष्ट्रपति से मांग किया है कि जो लोग अभिलेखों में मृत दिखा दिए गए थे और काफी संघर्षों के बाद जीवित हुए हैं। उन्हें सरकार की तरफ से मुआवजे के तौर पर 50 करोड़ की रकम देनी चाहिए। बता दें कि लाल बिहारी मृतक सरकारी अभिलेखों में मृत दिखा दिए गए थे। काफी संघर्षों के बाद वे पुनः जीवित हो सके। अपने आप को जिंदा साबित करने के लिए लाल बिहारी को तमाम तरह के पापड़ बेलते हुए सरकारी मिशनरियों से काफी संघर्ष करना पड़ा। उनके इस तरह के पुनः अशुभ विवाह करने से जोरों की चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *