दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
डॉक्टर्स वेलफेयर सोसायटी लालगंज के पदाधिकारियों में कोलकाता कांड को लेकर भारी आक्रोश है। मंगलवार को संगठन के लोग सड़क पर उतरे और लालगंज बाज़ार में भ्रमण कर विरोध जताया। तहसील में पहुंचकर राष्ट्रपति के संबोधित ज्ञापन एसडीएम लालगंज को सौंपा।
डाक्टरों की मांग है कि दुष्कर्म के आरोपी को सीबीआई जांच कर दोषी को सख़्त से सख़्त सजा दी जाए। सम्पूर्ण भारत के सभी पैरा मेडिकल एवम् मेडिकल स्टाफ को सुरक्षा हेतु कानून बनाया जाए।
सम्पूर्ण भारत के डॉक्टरों की सुरक्षा एनएमसी द्वारा दी जाए।
मृतक के परिवार को मुआवजा एवम् सुरक्षा अविलंब दी जाए। डाक्टरों ने चेतावनी दिया कि
अगर हमारी मांगें समय से पूरी नहीं होती हैं तो डॉक्टर्स वेलफेयर सोसायटी लोकतांत्रिक तरीके से धरना और प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा। जिसकी जवाबदेही शासन और प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर डॉक्टर एस आर सरोज, डॉक्टर के आर सिंह, डॉक्टर प्रदीप राय, डॉक्टर मोहम्मद अनवर, डॉक्टर राजवंत,डॉक्टर एम उपाध्याय, डॉक्टर रामचन्द्र सरोज, डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव, डा श्रीनाथ, डॉक्टर अनिल विश्वकर्मा, डॉक्टर अमीर हमजा, डॉक्टर शुशील कुमार सिंह, कुमार सिंह, डॉक्टर आर एस त्यागी , डॉक्टर अरशद कासमी, डॉक्टर मनोज प्रजापति, डॉक्टर, डा नोमान, डा सलीम , डा नसीम , डॉक्टर नवीन , डॉक्टर सुरेंद्र नाथ, डा बीबी सिह , डॉ रमेश चन्द्रा, डॉ रामनयन, डॉ सतीश चन्द्रा, डॉ अब्दुल कादिर, डा रामभुवन डेंटल, डॉक्टर सुभाष, डॉक्टर पीयूष, डॉक्टर लियाकत, शशांक, दीपक,विद्या, लालसू, दानिश , इकराम अहमद , कामिल, कृष्ण चंद्र माथुर, दीपचंद गौड़ ,सतरुद राय, डॉक्टर इंदर , आदर्श, अमित सिंह ,विद्यासागर गुप्ता, राजू कुमार गुप्ता ,सुनील कुमार बरनवाल ,संजय कुमार गुप्ता, मनीष कुमार जायसवाल , राजकमल गुप्ता, शिवराम शप्रजापति ,मोनू सिंह, पारसनाथ यादव ,विजययादव, अशोक, कमल सोनकर, अमजद, संजय मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे।