
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
बिलारियागंज ब्लॉक क्षेत्र के पटवध कौतुक गांव निवासी किशन कुमार गुप्ता पुत्र दिलीप कुमार गुप्ता ऊर्फ बबलु गुप्ता यूपीएससी की परीक्षा 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए परीक्षा पास किए हैं। उनके इस सफलता से परिवार, गांव समेत क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है।
किशन कुमार गुप्ता के पिता ने बताया कि वह कक्षा एक से 12 तक चिल्ड्रन स्कूल आजमगढ़ में पढ़ाई की हैं। उसके बाद कोटा जाकर एक साल रहकर तैयारी की उसके बाद दिल्ली से बीटेक एनएसआईटी द्वारका से पढ़ाई करने के बाद वहीं से तैयारी शुरू किए। अथक प्रयास करने के बाद उन्हें यह सफलता सफलता प्राप्त हुई है। वह अपने सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, दादा, चाचा
चाची मित्रगण को दिया। किशन गुप्ता के दादा त्रिवेणी गुप्ता बाजार में मद्धेशिया स्वीट ये दुकान है। पिता दिलीप गुप्ता रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर पटवध में कार्यरत हैं। किशन गुप्ता दो भाई एक बहन हैं। भाई राहुल लखनऊ से M.Com B.Ed कर तैयारी कर रहे हैं। जबकि बहन कुमारी कविता गुप्ता बीएससी की पढ़ाई पढ़ रही है। त्रिवेणी प्रसाद गुप्ता मद्धेशिया स्वीट हाउस के बड़े बेटे अलगू प्रसाद गुप्ता के साथ दुकान देखते हैं।
