दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र की रहने वाली आरकेस्ट्रा में गायिका को आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र में गत दिनों आयोजित कार्यक्रम के दौरान भोजन में नशीला पदार्थ खिलाकर उससे रेप किया गया। जबकि एक किन्नर ने रेप का वीडियो बनाकर यू ट्यूब पर लोड कर दिया। शनिवार को पवई थाने की पुलिस जौनपुर जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इस प्रकार रहा घटनाक्रमः
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक 20 मार्च 2024 को पीड़िता थाना पवई जनपद आजमगढ़ ने स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दी कि वादिनी को गाना गाने के लिए रंजना यादव उर्फ दीपक यादव निवासी दरियागंज जनपद बक्शा जौनपुर द्वारा शाहआलम आरकेस्ट्रा ग्रुप पवई में ले जाना और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रंजना यादव द्वारा खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर गायिका को खिला दिया। जिससे वह नशे में हो गयी। गायिका के नशे में हो जाने पर राहुल पुत्र रामभरोसे निवासी सिद्दीकपुर थाना सराख्वाजा जनपद जौनपुर द्वारा वादिनी के साथ दुष्कर्म किया गया। जबकि किन्नर रंजना यादव उर्फ दीपक यादव ने रेप का वीडियो बनाकर यू ट्यूब पर लोड कर दिया। मना करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करके अपमानित किया गया। पुलिस तहरीर के मुताबिक रंजना यादव उर्फ दीपक यादव पुत्र अज्ञात निवासी दरियागंज थाना बक्शा जौनपुर आदि 2 नफर पंजीकृत किया गया।
दौराने विवेचना अभियुक्त राहुल पुत्र रामभरोसे का नाम प्रकाश में आने पर पुलिस शनिवार को पुलसराय तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *