

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
अमृत भारत मिशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे की अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किया। जिसमें खुरासन रोड स्टेशन का कायाकल्प -जीर्णोद्धार व सरायमीर में अंडरपास की योजना भी शामिल है।
इस अवसर पर खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसकी अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद थे।
उन्होने कहा कि खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर अपग्रेडेशन के बाद सुविधाएं विकसित की जाएंगी। रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत मिशन के तहत किया था, जिन पर काम शुरू कर दिया गया है। स्टेशन पर स्टेशन का नया प्रवेश द्वार अत्याधुनिक बिल्डिंग, दोनों तरफ के फ्लेटफार्म का नवीनीकरण और सेड लगाया जाएगा, प्रतीक्षा गृह, पार्किंग के साथ पीने के पानी के लिए नया ओवरहेड वाटर टैंक लगेगा। इस अत्याधुनिक तकनीक से रेलवे स्टेशन का संचालन किया जायेगा। साथ ही सरायमीर रेलवे स्टेशन पर अंडर पास सहित अन्य काम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुवल माध्यम से शिलान्यास किया गया। स्थानीय लोगो की मांग थी कि खुरासन रोड का नाम बदल कर महर्षि दुर्वासा धाम स्टेशन के नाम से किया जाय। इसके लिए जल्द ही रेलवे मंत्री से मिलकर व पत्र भेजकर नाम बदलने का प्रस्ताव रखा जायेगा।
इस अवसर पर रेलवे के अधिकारीगण ,उपजिलाधिकारी फूलपुर, क्षेत्राधिकारी फूलपुर, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह,चेयरमैन फूलपुर रामाशीष बरनवाल, जिला मंत्री दिलीप सिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष फूलपुर भानु चौहान, सरायमीर अनुपम पाण्डेय, मैगना मंडल अध्यक्ष सूरज अग्रहरी, राममनी यादव, संजय यादव जिला महामंत्री युवा मोर्चा अंकुर राय,रजनीश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
