दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड कोयलसा में कवलधारी यादव को सर्वसम्मत से प्रधान संघ अध्यक्ष फिर से मनोनीत किया गया। प्रधान संघ अध्यक्ष कवलधारी यादव ने कहा कि तबीयत खराब होने के कारण मेरे द्वारा कार्यवाहक के तौर पर अमरनाथ सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया अब मैं पूरी तरह से ठीक हूं सभी प्रधान साथियों के अनुरोध पर मेरे द्वारा पुनः अपने पद और प्रतिष्ठा का पूरी ईमानदारी निष्ठा पूर्वक निर्वाह किया जाएगा ।उपाध्यक्ष दुर्गा यादव ने बताया कि हम सभी प्रधान संगठित है और संगठन की लड़ाई मिलजुल कर लड़ेंगे। महामंत्री सुरेश कुमार ने बताया कि हमारा प्रधान संघ प्रधानों के हित की लड़ाई लड़ने का काम करता रहा है आगे भी करता रहेगा संगठन से हम अपेक्षा करते हैं कि हम संगठित होकर के प्रधानों के हित की लड़ाई लड़े।

000

प्रधानों ने किया नये खंड विकास अधिकारी का स्वागतः

इसी क्रम में सभी ग्राम प्रधानों द्वारा विकासखंड कोयलसा के नये खंड विकास अधिकारी सोनिका चौधरी का भव्य स्वागत किया गया साथ ही प्रधानों ने अपने विचार रखे और नए खंड विकास अधिकारी से अपेक्षा की हम प्रधानों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा किसी भी प्रधान के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया जाएगा खंड विकास अधिकारी ने सभी प्रधानों को अस्वस्थ करते हुए कहा कि शासन प्रशासन की मनसा के अनुरूप जो भी कार्य ग्राम सभा में किए जाने हैं उसमें पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ आप अपना सहयोग करेंगे हम भी आपसे कदम से कदम मिला करके चलने का काम करेंगे। साथ ही आपके सम्मान का ध्यान रखते हुए कार्य करेंगे। विकास ही हमारा मुख्य उद्देश्य है विकासखंड कोयलसा को जिले में हमें प्रथम स्थान पर रखना है ।बिना आप लोगों के सहयोग के यह कार्य संभव नहीं हो सकता। इस मौके पर मकरंद यादव सूर्यकेश वर्मा धर्मेंद्र निषाद अंगद सिकंदर धर्मराज सूरजीत मुन्ना सूर्यकेश सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *