
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लोग जहां त्यौहार के जश्न में डूबे हुए हैं, वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के हर्रा की चुंगी मुहल्ले में रहने एक परिवार पर मंगलवार को अमंगल की छाया ने घर कर लिया। परिवार के एक युवक को किसी ने फोन कर घर से बुलाया और शहर कोतवाली क्षेत्र के पगरा मोड़ के पास गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रही है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गोली लगने से घायल हुआ युवक करन यादव (32) है। उसके कंधे पर परिवार की जिम्मेदारी थी। घर वालों के मुताबिक मंगलवार की शाम को किसी का फोन आया और करन घर से निकल गये। काफी देर बाद सूचना मिली कि किसी ने उसे गोली मार दिया है। वह खून से लतपथ बैठौली बाइपास के पास स्थित पगरा मोड़ पर पड़ा हुआ था। आनन फानन में करन को जिला अस्पतला में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। करन यादव का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
