
आशीष तिवारी
आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली पुलिस द्वारा लालगंज सरकारी अस्पताल मार्ग पर स्थित एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडा फोड़ करते हुए रंगरेलियां मनाते हुए पांच जोड़ों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गयी। इस रैकेट का संचालक अभी भी फरार है।
देवगांव कोतवाली पुलिस के इस कार्रवाई में तीन छात्राएं भी बताई जा रही हैं। इसके पूर्व तात्कालीन कोतवाल शशिमौली पांडेय ने भी इसी स्थान के आसपास छापेमारी करके इस तरह के रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस के इस कार्रवाई के बाद भी रैकेट पुनः शुरू हो गया। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि इसकी जड़ें कितनी गहरी हैं। पुलिस को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी होगी। क्योंकि आसपास के इलाकों में कई छोटे बड़े स्कूल हैं, अस्पताल और न्यायालय भी इसी मार्ग पर हैं।
देवगांव पुलिस के इस कार्रवाई के बाद चर्चाओं का बाजार गरम हैं। लोगों के मुताबिक ज्यादातर छोटी बड़ी बाजार में ठहरने की उत्तम व्यवस्था के नाम पर केवल देह व्यापार कराया जा रहा है। यह लोग रूम देने का आठ से एक हजार रुपये घंटा के हिसाब से वसूली करते हैं। लोगों की माने तो शहर से लेकर गांव देहात में इस प्रकार का रैकेट चल रहा है। इस रैकेट को चलाकर लोग बहुत ही कम समय में धनवान हो जा रहे हैं। कहीं कहीं पुलिस सबकुछ जानने के बाद भी मौन साधे हुए है। जबकि रैकेट चलाने वाले लोग युवाओं का जीवन गर्त में ढकेल रहे हैं। लोगों का कहना है कि किसी जमाने में लोग सारीरिक भूख मिटाने के लिए शहर के कालीनगंज मुहल्ले में जाया करते थे। वहां के घूघूरूओं की झनकार में ही कईयों की सुबह शाम होती थी, लेकिन आधुनिकता की दौड़ में कालीनगंज पीछे रह गया और वहां की रौनक खत्म हो गयी, लेकिन अब तो हर तरफ कालीनगंज सा माहौल दिख रहा।
देवगांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गये आरोपी
कोतवाल देवगांव विनय कुमार मिश्रा के मुताबिक देहव्यापार के अपराध में पुलिस द्वारा सदाबहार रेस्टोरेंट से 5 युवक व 5 युवतियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें 1. रिषभ तिवारी पुत्र दिनेश तिवारी निवासी लहुवां कला थाना देवगांव आजमगढ़, 2. विकास भारती पुत्र राजकुमार भारती निवासी उदियावां थाना बरदह आजमगढ़, 3. किशन यादव पुत्र हौसिला यादव निवासी मसीरपुर लालगंज थाना देवगांव आजमगढ़, 4. सुनील राजभर पुत्र श्रीराम राजभर निवासी अकोल्ही कोटा थाना देगवांव आजमगढ़, 5. सुरेन्द्र यादव पुत्र उमेश यादव निवासी नौरंगाबाद थाना निजामाबाद आजमगढ़ , 6. पहली युवती अमृतापुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़, 7. दुसरी युवती थाना कोतवाली जनपद जौनपुर, 8. तीसरी युवती थाना देवगांव आजमगढ़, 9. चौथी युवती थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ , 10. पांचवी युवती थाना गंभीरपुर आजमगढ़ का नाम शामिल है। जबकि 1. रघुवीर सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी पकड़ी थाना देवगांव आजमगढ़, 2. होटल के मैनेजर नाम पता अज्ञात फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही।
