दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान श्रीराम चौहान ( 60) की रविवार की रात अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अनुमान है की गोली कनपटी पर सटाकर मारी गयी है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा। लोगों को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह उस समय हुई जब उनकी पत्नी चनौती देवी अपने दूसरे घर से उन्हें जगाने पहुंची। वहां श्रीराम चौहान खून से लतपथ अपने विस्तर पर पड़े थे। पत्नी के शोर मचाने पर अन्य लोगों को जानकारी हुई।
सूचना मिलते ही सीओ बूढ़नपुर किरण पाल सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी पहुंच गये। पुलिस मौका मुआयना के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
घर वालों के मुताबिक श्रीराम चौहान आलमपुर गांव के पूर्व प्रधान रह चुके थे।
रविवार की रात वह अपने दूसरे घर से भोजन कर अपने नए वाले मकान पर सो गये। वह अपने नए घर के बरामदे में एक अन्य गांव के दिव्यांग युवक सतिराम चौहान के साथ बरामदे में ही सोये थे। सोमवार की सुबह पूर्व प्रधान की पत्नी चनौती देवी जो नये मकान से पच्चास मीटर दूर गांव में दूसरे घर में सो रहे पति को जगाने पहुंची तो जानकारी हुई। गोली लगने की जानकारी बगल में सोए दिव्यांग युवक सतिराम को भी नहीं हो सकी। बुलाया घटना कब हुई और कैसे हुई। उधर पुलिस डांग स्क्याड व फारेंसिक टीम के जरिए मौके की जांच और सेंपल इकट्ठा करवाई। उधर घटना के बाद पुलिस शव को उठाने लगी, लेकिन घर वालों ने शव उठाने से मना कर दिया। जद्दोजेहद के बाद पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पीएम को भेजवा दी। घटना के संबंध में मृत पूर्व प्रधान के बेटे ने केस दर्ज कराया। जिसमें दस लोगों को आरोपित किया है। आरोप है कि विपक्षियों से मुकदम चल रहा। जिसमें सोमवार को गवाही होनी थी। उससे पहले ही श्री राम की हत्या कर दी गयी।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराई गयी है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा। आरोप है कि दोनों पक्षों में मुकदमा चल रहा, जिसमें आज गवाही होनी थी। उससे पहले ही श्रीराम की हत्या कर दी गयी। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर करते हुए सच का पता लगा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *