दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
कप्तानगंज थाने की पुलिस शुक्रवार को वाजिदपुर मोड़ के पास से झारखंड के रहने वाले मोदी को गिरफ्तार कर ली। उस पर छात्रा को भगाने का आरोप है।
एसपी अनुराग आर्य के मुताबिक 16 फरवरी को कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि उसकी बेटी 15 फरवरी को ट्यूशन गयी थी। लेकिन घर वापस नहीं लौटी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि छात्रा को ऋषिकान्त कुमार मोदी पुत्र परमेश्वर मोदी भगा ले गया। जो वार्ड 3 नगर पंचायत कटहांडीह थाना जयनगर कतहडीह जनपद कोडरमा झारखण्ड का रहने वाला है। शुक्रवार को पुलिस ऋषिकांत मोदी को वाजिदपुर मोड़ से गिरफ्तार कर ली। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *