
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बुढ़हांन पट्टी गांव में एसडीएम निजामाबाद अतुल गुप्ता के निर्देश पर नायब तहसीलदार और निजामाबाद थाना प्रभारी सच्चीदानंद यादव अपने हराहियों के साथ उक्त गांव में हो रहे अवैध खनन को रूकवाया। इस दौरान और एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ कर थाना में भेज कर सीज कर दिया है। उक्त गांव में प्राइमरी स्कूल के बगल में जो बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में आता है। उसी स्थान पर खनन माफिया अवैध ढंग से मिट्टी निकाल कर बेच रहे थे। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया और उपजिलाधिकारी निजामाबाद को प्रार्थना पत्र दिया, तो उपजिलाधिकारी निजामाबाद अतुल गुप्ता ने नायब तहसीलदार निजामाबाद को खनन वाले स्थान पर भेज कर गाड़ियों को सीज करवाया और नायब तहसीलदार ने निजामाबाद थाना में एक जेसीबी और कुछ ट्रैक्टर के खिलाफ अवैध खनन करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उपजिलाधिकारी के इस कार्यवाही से पूरे क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। उपजिलाधिकारी निजामाबाद ने कहा है कि कोई भी खनन माफिया अवैध खनन करेगा तो उसके वाहन को सीज कर विधिक कार्यवाही किया जायेगा।
