
दैनिक भारत न्यूज
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में होली के त्यौहार पर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। शुक्रवार को होली के जुलूस के दौरान किसी असमाजिक तत्व ने मस्जिद के गेट पर रंग से जय श्रीराम लिख दिया गया है। गेट पर जब लोगों की नजर पड़ी तो हंगामा हो गया। देखते ही देखते तनाव की स्थित पैदा हो गई। जिसके चलते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को समझा बुझाकर कर मामला शांत कराया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के धुरैटा गांव का पूरा मामला है। शुक्रवार को होली का जुलूस निकल रहा था। जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी होली की चौपाई गाते हुए चल रहे थे, तभी किसी असमाजिक तत्व ने रास्ते में मस्जिद के गेट पर रंग से जय श्रीराम लिख दिया। जिससे स्थिति तनाव पूर्ण बन गई। दोनों समुदाय के लोग आमने सामने हो गये। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही हयातनगर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस बड़ी मुश्किल से स्थिति पर नियंत्रण पाई। मौके पर फोर्स तैनात कर दी गयी है।
