दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
आईपीएस हेमराज मीणा गुरुवार की शाम को आजमगढ़ पहुंचकर पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया। साथ ही मातहतों के साथ मिलकर जिले के कानून व्यवस्था का हाल जाना।
नये एसपी हेमराज मीणा के जिला मुख्यालय पहुंचने पर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने स्वागत किया। नये पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के कैम्प कार्यालय में पहुंचने पर उन्हे गार्द द्वारा सलामी दी गयी। इसके बाद उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *