दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया, आईजी/ डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र अखिलेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक आजगमढ़ अनुराग आर्य की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार आजगमढ़ में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना/शाखा प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। जिसमें एडीजी द्वारा मातहतों को विशेष निर्देश दिए गये। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले तैयारी पूरी कर लें। दंगा नियंत्रण यंत्रों को भी दुरूस्त कराते हुए अभ्यास करा लें।

एडीजी द्वारा दिए गये निर्देशः

➡निष्प्रयोज्य सामग्री का अभियान चलाकर निस्तारण कराया जाय।
➡पैदल गश्त के दौरान या आकस्मिक स्थितियों में बाडी वर्न कैमरा का सदुपयोग अवश्य किया जाय।
➡आगामी लोक सभा चुनाव व आकस्मिकता के दृष्टिगत दंगा नियंत्रण उपकरणों एवं पीए सिस्टम का भौतिक सत्यापन करा लिया जाय।
➡पंजीकृत अभियोगो में अभियोग दैनिकी समयबद्ध रूप से किता की जाय।
➡महिला सम्बन्धी अपराधों में डीएनए सैम्पलिंग एवं चिकित्सीय परीक्षण अविलम्ब कराया जाय।
➡जनसुनवाई पर विशेष ध्यान देते हुए विनम्रता पूर्वक जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाय।
➡लम्बित विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखा जाय यथासम्भव शीघ्र निस्तारण का प्रयास किया जाय।
➡सत्यापन की कार्यवाही निर्धारित समयावधि में पूर्ण की जाय।
➡डायल 112 पीआरवी को आपराधिक दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर लोकेशन का निर्धारण किया जाय।
➡आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *