

दैनिक भारत न्यूज
मार्टिनगंज।
लालगंज लोकसभा क्षेत्र के सरायमीर कस्बा के शाहपुर बीनापारा रोड पर समाजवादी पार्टी का लोकचुनाव 2024 का केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव, विशिष्ट अतिथि निजामाबाद विधायक आलमबदी द्वारा किया गया।पार्टी कार्यकर्ताओं से बलराम यादव ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव 2024 लोकतंत्र बचाने एवं समाज के गरीबों का हक दिलाने का चुनाव है। पार्टी सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, एकजुट होकर पार्टी के प्रचार प्रचार में गांव गांव जाकर पार्टी प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज को हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाकर लोक सभा में भेजने का कार्य करें। ताकी केंद्र में पीडीए की सरकार बन जाए।
दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि
मौजूदा भाजपा सरकार ने हमारे वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से कटवा दिया है। पहले मतदाता सूची जांच कर छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़वाने का काम करें। इस अवसर पर पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, विधायक डा. संग्राम यादव, नफीस अहमद, बेचई सरोज, कमलकांत राजभर, पूजा सरोज, पूर्व विधायक श्यामाबहादुर यादव, इसरार अहमद, लईक अहमद, रमेश चंद्रा, सर्वेश दीक्षित, मनीराम सरोज, रामसेवक यादव, अमरनाथ सरोज, पंधरी यादव, अवधेश सिंह समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिप्रसाद दुबे और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने किया।
