
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को बाबूलाल इंटर कॉलेज गजेंधर पट्टी अहरौला में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज धनंजय कुमार मिश्रा ने बेटियों की पढ़ाई पर बल देते हुए दहेज प्रथा,महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न, पोक्सो एक्ट तथा बेटियों से संबंधित अन्य कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसडीएम बूढ़नपुर राजकुमार ने स्त्रियों से संबंधित शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। वहीं नरेंद्र कुमार यादव ने स्त्री शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सचिव धनंजय कुमार मिश्रा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।विद्यालय की छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति तथा बाल विवाह को रोकने के से संबंधित शानदार नाट्यक्रम का सुंदर प्रस्तुतीकरण भी किया। सब इंस्पेक्टर अनुराधा यादव ने उपस्थित छात्राओं को गुड टच तथा बैड टच और महिलाओं से संबंधित हेल्पलाइन के बारे में बताया। इस अवसर पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल आशीष राय, असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल संदीप कुमार वन स्टाफ सेंटर की मैनेजर सरिता पाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम यादव ने किया।
