दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
प्रदेश सरकार के “सेवा, सुरक्षा व सुशासन” नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर शहर के हरिऔध कला केंद्र में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री एवं मंत्री श्रम एवं सेवायोजन अनिल राजभर ने किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों की तरफ से अपने अपने विभाग का स्टाल लगाया गया था। जिसके जरिए विभागों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी। इसी क्रम में पुलिस विभाग की तरफ से प्रदेश सरकार के 8 वर्ष के उपलब्धियों तथा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं/परियोजनाओं/कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक विधान सभा में महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सेल्फ डिफेन्स व एन्टी रोमियों स्क्वार्ड के विषय में बताया गया। इसके अलावा नये आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन तथा कानून व्यवस्था की उपलब्धियों, साइबर क्राइम की रोकथाम एवं उनसे बचाव के लिए जनसामान्य में जागरूकता हेतु किए गये प्रचार-प्रसार, यातायात नियमों के बारे में तथा आपातकालीन स्थिति में यू0पी0 112 के प्रभारी उपयोग की जानकारी देते हुए स्टाल लगाए गये। मंत्री ने सभी के कार्यों की सराहना किए। इस अवसर पर भाजपा एमएलसी रामसूरत राजभर, भाजपा लालगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव,
मंडलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, डीएम नवनीत सिंह चहल, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *