
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
बिंद्राबाज़ार।
गंभीरपुर पुलिस चौकी के ठीक सामने से हौसला बुलंद चोर अजय प्रकाश उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय सूर्यनाथ उपाध्याय की साइकिल चुरा ले गये। साइकिल घर के बाहर बरामदे से 29 फरवरी की शाम को साइकिल लेकर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर बाजार में स्थित गंभीरपुर पुलिस चौकी के सामने अजय प्रकाश उपाध्याय का निजी आवास है। जिनके घर के बाहर बरामदे से अज्ञात चोर 29 फरवरी को साइकिल लेकर फरार हो गए। पूरी चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। शनिवार को अजय प्रकाश उपाध्याय ने गंभीरपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।
अजय प्रकाश उपाध्याय ने तहरीर में बताया की पूर्व में भी उनके घर में दो बार चोरी हो चुकी है, लेकिन उसका कोई भी आता पता नहीं चला। पुलिस चौकी के जस्ट सामने भी लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
