

घाना आस्ट्रेलिया में कान्सट्रक्सन विभाग के डायरेक्टर सन्तोष सिंह की देखरेख में हुआ कार्यक्रम
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
लालगंज (आजमगढ़)।
मां भद्रकाली मंदिर खुम्भादेवरी पर माता रानी का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ घाना आस्ट्रेलिया में कान्सट्रक्सन विभाग के डायरेक्टर, खुम्भादेवरी निवासी सन्तोष सिंह की देख रेख में सम्पन्न हुआ। सन्तोष सिंह ने बताया कि मां भद्रकाली वार्षिकोत्सव दो दिन तक चलेगा। जिसमें आज मां भद्रकाली चरण पादुका परिक्रमा कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई। तत्पश्चात अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ व याज्ञिक, हवन, पूजन का कार्य सम्पन्न हुआ। 21 नवम्बर को बृद्ध पूजन, देवी जागरण, पचरा तथा विशाल भंडारे का आयोजन होगा। उक्त कार्यक्रम महन्त राम अखण्ड दास जी महाराज की देखरेख में सम्पन्न होंगे तथा महान त्रिभुवन दास जी महाराज भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मां भद्रकाली चरण पादुका रथ, हाथी, घोड़े बाजे गाजे, ध्वज, पताका के साथ देवरहा बाबा के शिष्य, वैकुंठ धाम वाराणसी के महन्त राम अखण्ड दास जी महाराज के नेतृत्व में मन्दिर परिसर से प्रारम्भ होकर बेइली, चिउटेहरा आदि गांवों की परिक्रमा करके मन्दिर पर वापस आई। तत्पश्चात हवन पूजन के बाद अखंड रामायण पाठ का हुआ शुभारंभ। मां भद्रकाली चरण पादुका परिक्रमा कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई। जिसमें बहुत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय बालिकाओं, महिलाओं , नौजवानों, बुजुर्गों ने भाग लिया। माता रानी के जयघोष हर, हर महादेव के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया था। चरण पादुका परिक्रमा कार्यक्रम में अद्भुत, नयनाभिराम इतनी मनमोहक झांकियां थीं, कि जिसे देखकर लोग नतमस्तक होने से अपने आप को रोक नहीं पा रहे थे। इस अवसर पर संतोष सिंह, महंत राम अखंड दास जी महाराज , त्रिभुवनदास जी महाराज , भूपनारायण सिंह, रमाशंकर सिंह एडवोकेट, अनिल सिंह, संजयसिंह, विनय सिंह, विवेकानंद सिंह, ब्रजेश, माधव सिंह, हेमन्त, अखिलेश, पद्मनाथ सिंह, ओपी सिंह, शिवपूजन सिंह, अभिमन्यु, गोपाल तिवारी, रिशू,राज दीपक, राम नयन तथा अनेक साधु, महात्मा आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।
