
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
अहरौला थाने की पुलिस और बदमाश के बीच बुधवार की रात बरई पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन के मुताबिक छह फरवरी को अहरौला थाने के खजुरी धनेज पट्टी गांव निवासी संजय पुत्र स्व. ओम प्रकाश ने मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें पीठापुर गांव निवासी सलमान पुत्र फिरोज को आरोपित किया है। आरोप है कि वादी की माता व दादी के नाम की जमीन को जबरदस्ती धोखे से लिखवा कर मकान बना लिया है । तथा वादी द्वारा अपनी जमीन के लिए पूछने पर गाली गलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी। गिरफ्तारी न होने पर डीआईजी आजमगढ़ द्वारा 50 हजार का इनाम रख दिया। सलमान पेशेवर पशु तस्कर है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं की रिपोर्ट दर्ज है। एसपी ग्रामीण के मुताबिक बुधवार की रात को एसओ अहरौला सुनील कुमार दूबे की टीम और बदमाश सलमान के बीच बरई पुलिया के पास मुठभेड़ हो गयी। जिसमें गोली लगने से बदमाश सलमान घायल हो गया।
