दैनिक भारत न्यूज

जौनपुर।
रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर में घूसे प्रेमी को घर वालों ने दबोचकर पीट दिया। बाद में जब लोगों के समक्ष सच उजागर हुआ तो घर वालों ने दोनों की शादी कराकर दामाद बना लिया। इस अनोखी शादी की खूब चर्चा है।
जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के करीमपुर खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में रात के अंधेरे में खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव का रहने वाला विकास पासवान अपनी गर्लफ्रेंड रूबी से मिलने के लिए आधी रात निकल पड़ा। छिपते-छिपाते वह उसके घर में घुस गया। लेकिन परिजनों ने उसे ऐसा करते देख लिया और चोर समझकर शोर मचाते हुए विकास को दबोच लिए और उसकी बेरहमी से पिटाई किए। पूछताछ के दौरान विकास ने बताया कि वह चोर नहीं है। बस वह अपनी प्रेमिका रूबी से मिलने के लिए आया था।
रूबी ने भी विकास की बात कंफर्म की कि वह दोनों रिलेशनशिप में हैं। युवती की बात सुनकर परिजन हैरान रह गए। जिसके बाद दोनों परिजनों ने रातभर इसे लेकर बात-विचार किया। फिर अगली ही सुबह दोनों की शादी करा दी। ये अनोखी शादी गांव में चर्चा का विषय बन गया। इसे लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि परिजनों ने इज्जत बचाने के लिए ऐसा किया तो कुछ अन्य लोगों का मानना है कि लड़का-लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे इसलिए परिजन दोनों की शादी कराकर सही किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *