दैनिक भारत न्यूज

सोनभद्र।

जिले शक्तिनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक दलित युवक को मनबढ़ों ने मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही उसे जबरन पेशाब पिलाने का मामला सूर्खियों में आने पर पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजवा दिया।
सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह के मुताबिक दो अक्टूबर को शिवा खरवार ने ट्वीट किया था कि “मेरे भाई पवन खरवार के मुंह में जबरन पेशाब करके पिलाने वाले थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के पेशेवर अपराधी हैं। हम दलित आदिवासी को जीने का हक नहीं।” थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा उक्त ट्वीट का तत्काल संज्ञान लेकर वादी पक्ष से वार्ता कर घटना क्रम की जानकारी ली। इस दौरान पता चला की यह घटना 26 सितंबर 2024 की है। जिसमें पीड़ित के मुहल्ले के ही श्रवण कुमार पुत्र शमशेर बहादुर, ग्राम निमियाटाड और दूसरा इसी गांव का निखिल कुमार पुत्र रामजनम है। पुलिस के मुताबिक घायल युवक का मध्य प्रदेश के बैढ़न बाजार स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस केस दर्ज कर शुक्रवार को मुख्य आरोपी श्रवण और निखिल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश की। कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेजवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *