लखनऊ।
सोमवार को विधान सभा में महाकुंभ को लेकर विपक्षी नेताओं की बयानवाजी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमकर लताड़ा।
विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसे वह नजर आया है। गिद्धों को लाश मिली, सुअरों को गंदगी मिली है। संवेदनशील लोगों को रिश्तों की सुंदर तस्वीर मिली, आस्थावानों को पुण्य, सज्जनों को सज्जनता मिली, अमीरों को धंधा मिला, गरीबों को रोजगार मिला। भक्तों को भगवन मिले, श्रद्धालुओं को साफ सुधरी व्यवस्था मिली। जिसकी जैसी नियत थी, जैसी दृष्टि थी, उसको वैसी ही व्यवस्था मिली है। बता दें कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ होने की वजह से भगदड़ मच गयी थी। इस घटना के बाद से ही सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकार पर हमलावर हैं और भगदड़ के दौरान कितने लोगों की मौत हुई है, इसका आंकड़ा सरकार से मांग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *