दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के फज्जुलाहपुर हटिया गांव निवासी सुभाष राम पुत्र सीता राम के घर में मंगलवार की रात्रि में चोर घूसे और भीतर से लाखों रुपये का सामान चुरा ले गये। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और मुआयना करके वापस लौट गयी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
लोगों का अनुमान है कि चोर घर के बाहर जंगला के ऊपर बारजे के सहारे से रेलिंग को पकड़कर छत पर चढ़े वहां सीढ़ी पर बंद दरवाजे को खोलकर चोर दरवाजा खोल कर घर में रखी पेटी और अटैची कपड़े और जेवर आदि चुरा ले गये। सुबह घर के परिजन सोकर उठे तो समान गायब देखकर सभी के होस उड़ गये। घर के लोग शोर मचाने लगे। चीखपुकार सुनकर अगल बगल के लोग इकट्ठा हो गये। चोरी की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर डायल 112 की पुलिस पहुंच गयी। इस क्षेत्र में चोरी की घटना सबसे बड़ी हुई है। जिससे पुरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। यहां पर पुरे दिन पुलिस आती जाती दिखी। पुलिस खोजी कुत्ते को बुलाकर छानबीन करायी। इस दौरान गांव के पश्चिम तरफ सीवान में एक पोखरी में फेंकी गयी पेटी, अटैची और कपड़े मिले। जिसे खराब समझकर चोर फेंक दिये थे। घटना के संबंध में पीड़ित की तरफ से तहरीर दी गयी। जिसमें
छह पीस पैजनी, एक पीस करधनी, पांच पीस सोने की चैन, पांच पीस झुमका सोने का, तीन पीस मंगलसुत और पेटी में रखा गया सामान कपड़ा आदि शामिल है। पुलिस जाच पंडताल में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *