filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.51666665, 0.625);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में शुक्रवार की रात उस समय तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया, जब एक पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस घटना में बरदह थानाध्यक्ष सहित कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने 25 नामजद और 33 अज्ञात के ​खिलाफ केस दर्ज कर डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी सोनू राजभर शुक्रवार की रात अपने जीजा सूर्यभान राजभर, गांव के प्रमोद राजभर, राना राजभर और अजय राजभर के साथ अपनी गाड़ी से चकवा बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में मनकू राजभर के घर के पास पहले राम आसरे राजभर के घर आई बारात में हुए विवाद को लेकर, गांव के ही शिवा राजभर, शुभम, विकास, सूरज, शिवमूरत, संगम, मनकू की पत्नी और तीन अज्ञात व्यक्तियों ने सड़क पर लकड़ी रखकर उनकी गाड़ी रोक लिए।
आरोपियों ने सोनू और उनके साथियों पर हमला कर दिया। मना करने पर हमलावरों ने एकजुट होकर लाठी-डंडा और ईंटों से गाड़ी पर हमला किया। बर्रा गांव निवासी राममिलन ने इसकी सूचना पुलिस को डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। गांव के लोगों ने पीआरवी की गाड़ी को रोककर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। हमलावरों ने ईंट-पत्थर फेंककर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश चंद मिश्रा, संजय कुमार, कांस्टेबल वाल्मीकि निषाद, अनिल सरोज, राजेंद्र कुशवाहा, आशुतोष वर्मा, ललित सरोज, हेड कांस्टेबल विह्गल यादव और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में थानाध्यक्ष सहित कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हमले में सरकारी सीयूजी मोबाइल, थानाध्यक्ष का व्यक्तिगत मोबाइल और वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
बता दें कि बर्रा गांव में 5 जून 2025 को बारात आई थी। गांव निवासी रामाश्रय की बेटी की शादी थी। बारात जौनपुर जिले के आनापुर चकवा बाजार से आई थी। इसी दौरान गांव के ही रामू और मनकू के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। नौबत हाथापाई तक आ गई थी। तब किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव किया और पंचायत के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। वही विवाद दूसरे दिन गंभीर रुप ले लिया।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि मौके पर माहौल शांत है। घायल पुलिसवाले खतरे से बाहर हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

000000000

इन लोगों को किया गया गिरफ्तारः

1.फूल चन्द पुत्र मुनेश्वर ग्राम बर्रा थाना बरदह , जनपद आजमगढ
2. सर्वेश पुत्र सुदर्शन ग्राम बर्रा थाना बरदह , जनपद आजमगढ
3. लकी पुत्र चन्द्रेश ग्राम बर्रा थाना बरदह , जनपद आजमगढ
4.गौतम पुत्र सीताराम ग्राम महुआरा थाना दीदारगंज , जनपद आजमगढ
5.आकाश पुत्र सुदर्शन ग्राम बर्रा थाना बरदह , जनपद आजमगढ
6.सिंकू पुत्र जयराम ग्राम बर्रा थाना बरदह , जनपद आजमगढ
7.विपिन पुत्र वृजेश राजभर ग्राम बर्रा थाना बरदह , जनपद आजमगढ
8.चन्द्रेश पुत्र किशुन राजभर ग्राम बर्रा थाना बरदह , जनपद आजमगढ
9.रीतिक पुत्र वृजेश राजभर ग्राम बर्रा थाना बरदह , जनपद आजमगढ
10.राकेश पुत्र सुदर्शन राजभर ग्राम बर्रा थाना बरदह , जनपद आजमगढ
11.विशाल पुत्र राम अवतार ग्राम बर्रा थाना बरदह , जनपद आजमगढ
12. मनोज पुत्र राम अवतार ग्राम बर्रा थाना बरदह , जनपद आजमगढ
13.शर्मिला पत्नी शिवमूरत ग्राम बर्रा थाना बरदह , जनपद आजमगढ
14. शिवमूरत पुत्र मनकू ग्राम बर्रा थाना बरदह , जनपद आजमगढ
15.संगम पुत्री मनकू ग्राम बर्रा थाना बरदह , जनपद आजमगढ
16. मनकू पुत्र सहबू ग्राम बर्रा थाना बरदह , जनपद आजमगढ
17. ऋषभ पुत्र अरविन्द ग्राम बर्रा थाना बरदह , जनपद आजमगढ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *