
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
कप्तानगंज कस्बा के रहने वाले त्रिवेणी शुक्ला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस शनिवार को तीन शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी। लेनदेन के विवाद में यह तीन पांच लाख रुपये की सुपारी लेकर घटना को अंजाम दिए थे।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन के मुताबिक 26 अगस्त की सुबह कप्तानगंज थाने के रौसड़ गांव की झाड़ी में कप्तानगंज बाजार निवासी त्रिवेणी शुक्ला की लाश मिली थी। घटना के संबंध में उसके भाई चंद्रजीत ने तहरीर दिया। जिसमें क्षेत्र के चन्द्रकेश यादव पर आरोप लगाया कि जमीन के खरीद फरोक्त के मामले में चंद्रजीत ने हत्या कराई है। पुलिस केस दर्ज कर जांच की तो पता चला कि इस घटना को कप्तानगंज कस्बा निवासी महेश सोनकर, इसी थाने के हसनपुर गांव निवासी आदित्य यादव और कप्तानगंज बाजार निवासी सौरभ गुप्ता ने अंजाम दिया है। शनिवार को पुलिस कप्तानगंज थाने के कादीपुर हरिकेश गांव के पास से इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ का विवरणः
एसपी ग्रामीण के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया की जमीन के खरीद-फरोख्त में पैसों के विवाद को लेकर चन्द्रेश यादव ने त्रिवेणी शुक्ला को मरवाने के लिए इन तीनों को पांच लाख रुपये की सुपारी दिए थे।
सल्फास से नहीं मरा तो घोंट दिए गलाः
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह लोग 25 अगस्त को त्रिवेणी शुक्ला को कप्तानगंज बाजार से आटो में बैठा लिये तथा स्टेट बैंक कस्बा कप्तानंगज के पास आटो से उतार कर आदित्य यादव की मोटरसाईकिल स्पेलडर पर बैठाकर ग्राम रौसड़ में कुश की झाड़ीयों के पास ले गये। जहाँ पर त्रिवेणी शुक्ला को सल्फास/सिन्दुर व रंग का घोल पिलाने का प्रयास किये। इसके बाद गमछे से गला घोट दिये, गर्दन व सीने पर पैर से मारकर हत्या कर दिये। त्रिवेणी की मृत्यु के बाद उसकी लाश कुश की झाड़ीयों में छोड़कर भाग गये। अभियुक्तों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त गमछा व एक शीशी गोपलापुर पुलिया से बरामद किया गया।
