दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जमीनी विवाद में घर में घुसकर मारपीट करने तथा नाबालिग किशोरी को निर्वस्त्र कर दिए जाने के मामले में पोक्सो कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी कप्तानगंज को आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। इस मामले में पीड़िता की मां ने अधिवक्ता विंध्यवासिनी प्रसाद सिंह तथा प्रेम प्रकाश सिंह के माध्यम से पोक्सो कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था।जिसके अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर चंदन,विशाल, विकास, बलराम, कन्हैया, राजेश तथा फिरतू 10 जून 2024 की शाम लगभग पांच बजे पीड़िता के घर में घुस गए तथा पीड़िता की मां को मारने लगे उसे बचाने जब पीड़िता की नाबालिग बेटी आई तो आरोपी विशाल तथा कन्हैया पीड़िता को कमरे में खींच कर ले गए उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। इस मामले में स्थानीय थाने में पीड़िता की रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इस मामले के तथ्य और परिस्थितियों को देखने के बाद पोक्सो कोर्ट के जज राम नारायन ने थाना प्रभारी कप्तानगंज को सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया। अदालत ने एफ आई आर की कॉपी एक सप्ताह के अंदर दाखिल करने का आदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *