दैनिक भारत न्यूज

बूढ़नपुर।
नगर पंचायत बूढ़नपुर के अध्यक्ष मंशाराम के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा 70 वर्षों से नाले पर अवैध रूप से किए गये कब्जे को हटवाया गया। बुधवार को हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल गरम है।
नगर पंचायत के लोगों ने बताया कि जल निकासी की समस्या इतनी गंभीर थी कि लोगों के घरों में दूषित पानी एकत्रित हो रहा था। इस समस्या को नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा प्राथमिकता के तौर पर लिया गया। उन्होंने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की। उपजिलाधिकारी के आदेश से राजस्व विभाग की टीम गठित कर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस फोर्स की मदद से नाले को कब्जा मुक्त कराया गया। नगर पंचायत के लोगों ने बताया कि 70 वर्षों से इस नाले पर इसी बाजार के एक दबंग व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था। जिसे आज कब्जा मुक्त कराया गया। इतना ही नहीं इस नाले से नगर पंचायत ही नहीं लगभग आधा दर्जन से अधिक गांव की जल निकासी होती है। जब से नाले पर अतिक्रमण था तब से जल निकासी की बड़ी समस्या थी। बारिश के समय में लोगों के घरों और खेतों में काफी पानी एकत्रित हो जाता था। जिससे फसल नष्ट हो जाती थी और दूषित पानी के चलते लोग बीमार पड़ रहे थे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने बताया कि 70 वर्ष बाद नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा बड़ी ही सुनहरी पलह की गई। जिससे पूरा क्षेत्र खुशहाल है। लोगों की समस्या का निस्तारण भी हो चुका है। अब जल निकासी की समस्या से लोगों को जूझना नहीं पड़ेगा। नगर पंचायत द्वारा जेसीबी लगा कर नाला को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मंसाराम ने बताया कि हम सभी राजस्व कर्मियों एवं पुलिस बल का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने पैमाइश करके नाले को कब्जा मुक्त करवाया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अमित सिंह, नायब तहसीलदार, राजस्व कर्मी नीरज तिवारी, कुंनर राम, मौसम राजभर, मनोज सिंह, अविनाश पाठक, संजय शर्मा, डॉक्टर केदार यादव, रूद्र शर्मा, रामाश्रय यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *