दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल से होकर बहने वाली घाघरा नदी में बाढ़ आने से करीब 48 से अधिक गांव के लोग प्रभावित होते हैं। मौजूदा समय में पानी बढ़ने से लोग परेशान हैं। शनिवार को स्थानिय सांसद धर्मेंद्र यादव समर्थकों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सांसद ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि आप लोगों की समस्या का समाधान समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। प्रदेश में सरकार बनते ही इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा।

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव शनिवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सगड़ी विधान सभा का व्यापक दौरा किए। इस दौरान अमर शहीद के मूर्ति पर माल्यार्पण किया, तो डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए।

सांसद देवरांचल के गाँगेपुर , हाजीपुर, हैदराबाद बंधे पर जाकर पानी से घिरे गांव को देखा। कहा कि यहां के लोगों की आवाज संसद में जरूर उठाऊंगा, और जो भी बन पड़ेगा करूंगा। उन्होंने कहा कि घाघरा कटान बड़ी समस्या है, जिसका समाधान सरकार स्तर पर ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि 2027 में जैसे ही उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। यहां के लोगों को इस समस्या से पूर्ण निजात मिल जाएगी। इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक हृदय नारायण पटेल, पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल, जयराम पटेल, विधानसभा अध्यक्ष जगदीश यादव, शिवसागर यादव, डॉक्टर असद इदरीस ,आमिर खान गुड्डू, बृजेश यादव प्रबंधक राजेश यादव , वसीम उद्दीन शेख वस्सु,सुरेंद्र बहादुर यादव, विवेक सिंह जिला उपाध्यक्ष,आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *