दैनिक भारत न्यूज

लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गुरुवार को दिए गये सख्त निर्देश से अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सीएम ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आदेश दिया है। जिसमें कहा गया है कि यदि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी बगैर हेलमेट या सीट बेल्ट के पाए गये तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अधिकारी या कर्मचारी को उनके आफिस में प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्हे अनुपस्थित माना जाएगा।
गुरुवार कोमुख्य सचिव मनोज सिंह द्वारा सीएम के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के अनुपालन में सुरक्षाकर्मी और सीसीटीवी की मदद ली जाएगी। प्रदेश में 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान शुरू है। जो 16 अक्तूबर तक लगातार चलेगा। इस अभियान के तहत पहले दिन जागरुकता रैली निकाली गयी। मुख्य सचिव ने कहा कि आए दिन हो रहे सड़क हादसों पर रोक लगाने के उद्देश्य से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *