
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
पर्यावरण और पेट्रोल की मारामारी से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार ई रिक्शा चलवा रही है। इस उद्योग को जोरशोर से बढ़ावा दिया जा रहा। मौजूदा समय में आजमगढ़ शहर की ही बात करें तो आटोरिक्शा और हाथ रिक्शा के व्यवसाय को ई रिक्शा ने करीब-करीब खत्म कर दिया है। हर गली हर मुहल्ले में ई रिक्शा आसानी से घूसकर सवारी उठा ले रहे और गली मुहल्लों में घर तक पहुंचा भी दे रहे हैं। ई रिक्शा की वजह से आमजन को बहुत सहुलियत हो रही है।
ई रिक्शा चलाकर ज्यादातर लोग अपना और अपने परिवार का सम्मान पूर्वक भरण पोषण कर ले रहे हैं। ऐसे में आमजन की सहुलियत को देखते हुए आइडियल मार्केटिंग कंपनी द्वारा आइडियल बुलडोजर नामक ई रिक्शा गरीबों को रोजगार दे रहा है। अब जरूरत है तो इस बुलडोजर ई रिक्शा को मार्केट में अपनी पहचान बनाने की। वैसे आजमगढ़ के आलावा पूरे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और पंजाब में बुलडोजर कंपनी के ई रिक्शा की धूम है। बुलडोजर कंपनी का रिक्शा प्रत्येक गली और मुहल्लों में धड़ल्ले से लोगों की सेवा करते हुए शान बढ़ा रहा।
