दैनिक भारत न्यूज

लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गुरुवार को रिश्वतखोरी के आरोप में आईएएस अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया गया। वे मौजूदा समय में
इन्वेस्ट यूपी के सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह पूर्ल में लखनऊ के जिलाधिकारी के पद पर रह चुके हैं। सीएम के इस कार्रवाई से अन्य भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
आईएएस अभिषेक कुमार यूपी की राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी रहे और इन दिनों इन्वेस्ट यूपी के सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया है। अभिषेक पर सोलर इंडस्ट्री लगाने के लिए आवेदन करने वाले एक उद्यमी से कमीशन मांगने का आरोप है। अभिषेक ने एक बिचौलिए के जरिए उद्यमी से पांच प्रतिशत कमीशन मांगा था। उद्यमी ने मामले की शिकायत सीएम योगी तक पहुंचाई थी। सीएम ने मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दिया। एसटीएफ ने अपने स्तर से पूरे मामले की जांच की तो अधिकारी के खिराफ की जाने वाली शिकायत को सही पाया और उद्यमी से कमीशन मांगने वाले निकांत जैन के खिलाफ गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद अभिषेक प्रकाश को भी निलंबित कर दिया गया। अभिषेक प्रकाश को राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है। एसीईओ प्रथमेश कुमार को सीईओ का प्रभार दे दिया गया है। अभिषेक अब बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *