

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
तहबरपुर थाने की पुलिस शक के चलते अपनी पत्नी के ऊपर डीजल छिड़ककर जिंदा जलाकर उसकी हत्या करने वाले आरोपी पति को तहबरपुर थाने की पुलिस बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
इस प्रकार रहा घटनाक्रमः
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 18 मार्च 2024 को थाना तहबरपुर पर वादी सुदीप यादव पुत्र मधुबन यादव ग्राम पश्चिमपट्टी थाना अहिरौला द्वारा लिखित तहरीर दिया कि उसकी बहन की वंदना की शादी वर्ष 2013 में कन्हैया लाल पुत्र विद्याधर निवासी ग्राम आतापुर थाना तहबरपुर के साथ हुई थी जिससे दो बच्चे हैं। वादी की बहन निजी व्यवसाय ब्यूटी पार्लर व जनरल स्टोर की दुकान चलाकर जीवकोपार्जन व धनार्जन करती थी। जमीन खरीदने के नाम पर उसके पति कन्हैया व अन्य लोग रुपये मांग रहे थे। जबकि इसके पूर्व दो लाख रूपये दिया था, अब रुपये देने में असमर्थता जताई। उसके लिए बहन को शारीरिक व मानसिक यातनायें भी दी गयी। अन्त में 17 मार्च 2024 को समय लगभग दिन 1.30 बजे पति कन्हैया लाल पुत्र विद्याधर , ससुर विद्याधर पुत्र सुक्खू , देवर जयहिन्द पुत्र विद्याधर तथा सास उर्मिला देवी पत्नी विद्याधर ने उसकी हत्या कर असलियत छिपाने के लिए उसके शव को घर मे ही जला दिए। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच एसओ तहबरपुर मधु पनिका कर रही थी।
गिरफ्तारी का विवरण।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया 20 मार्च को थानाध्यक्ष तहबरपुर मधुपनिका मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त कन्हैया यादव पुत्र विद्याधर यादव को ओहनी अन्डर पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ का विवरणः
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से हुई पूछताछ में बताया कि मेरी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था, जिसके सम्बन्ध में मेरे द्वारा उसको कई बार समझाया गया, परन्तु उसके अन्दर कोई सुधार नहीं हुआ। इस बात की जानकारी आसपास के लोगों के होने से मेरी काफी बदनामी हो रही थी। मैं इन सभी बातों से आवेश में आकर दिनांक 17 मार्च 2024 को समय 11.00 बजे के करीब उसे काफी मारा पीटा उसके पश्चात उसके ऊपर डीजल डालकर माचीस लगाकर जला दिया। जिससे वह काफी जल गयी, इस घटना में मेरे माता-पिता भी सम्मलित रहे। वंदना के आग से जल जाने के बाद मैने हल्ला मचाया कि आस-पास के लोग आ गये हम लोग वन्दना को तहबरपुर सरकारी अस्पताल में ले गये जहां डाक्टर ने वंदना को मृत घोषित कर दिया।
