दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आजमगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा रंगमय आजमगढ़ (होली मिलन समारोह) का आयोजन किया गया।
विभाग प्रमुख जगदम्बा प्रसाद सिंह ने कहा कि होली समरसता और एकजुटता का महापर्व है इसको उत्साह के साथ साथ शांतिपूर्वक मनाना चाहिए।
होली महापर्व के अवसर पर एक दूसरे से प्रसन्नता पूर्वक मिलना चाहिए।
जिला प्रमुख डॉ सर्वेंद्र विक्रम बहादुर ने सभी आगंतुकों का आभार जताया एवं होली महापर्व की मंगल कामना किया।
इस दौरान सुनील राय, नवीन अस्थाना, बृजेश राय, शिवम पाण्डेय, रवि प्रताप सिंह, किशन, भईया, गौरव शर्मा, लक्ष्य मिश्र,अनूप, रोशन, महिमा, अंशिका, मोहिनी, निलांबुज, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *