
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
शनिवार को हिंदी दिवस के अवसर पर मां शारदा पीजी कॉलेज शंभूपुर गहजी अहरौला में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ दिवाकर सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर धूप दीप और माल्यार्पण कर किया गया। छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना राष्ट्रगीत गाकर “हिन्दी है हम वतन है हिन्दोस्ता हमारा” गाकर हिंदी की व्यापकता और उपयोगिता पर प्रकाश डाला कहां की हमारी मातृभाषा हिंदी है बड़े पैमाने पर हिंदी भाषा का प्रयोग देश में किया जाता है, हमें अपने हिंदी भाषा पर गर्व है वहीं अन्य वक्ताओं ने भी हिंदी भाषा प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी कोई साधारण भाषा नहीं है। हिंदी हमारी मातृभाषा है। हम इसका सम्मान करें। वही 2023 में आयोजित जनपद स्तरीय साहित्य महोत्सव में स्कूल के छात्र छात्रों ने प्रतिभा किया था। उसमें विजेता रहे छात्र-छात्राओं को स्कूल के हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी दिवस पर छात्र-छात्राओं को प्राचार्य डॉ दिवाकर सिंह के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ दिवाकर सिंह, डॉ नागेंद्र नाथ सिंह, डॉ प्रमोद मिश्रा, केशर सिंह, मनोज चौबे,नीलम सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।
