
आशीष तिवारी
आजमगढ़।
बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना की पुलिस श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दिन बड़ा धमाका करते हुए करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर ली। जबकि तीन बदमाश भागने में सफल रहे। उनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक 25 अगस्त को साइबर क्राइम पुलिस थाना को शिकायत प्राप्त हुई की जनपद के कुछ व्यक्ति जामतारा झारखण्ड के साइबर अपराधियों के साथ मिलकर फर्जी पते पर फर्जी खाता खुलवाकर फर्जी मोबाइल नंबरों की फिडिगं कराकर साइबर फ्राड का पैसा खाते में मंगवाते हैं तथा पैसों को एटीएम कार्ड से निकालकर कमीशन का 25% रुपया अपने पास रखते है तथा बाकी पैसा जामतारा गैंग के विभिन्न बैंक खाते में भेज देते हैं। इस मामले के खुलासे के लिए सीओ सदर शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में काम करते हुए साइबर क्राइम थाने की पुलिस चेक पोस्ट तिराहा (रानी की सराय) से अभियुक्त 1-मो0 फैसल पुत्र मो0 सिराजुद्दीन पता गोठावं थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 30 वर्ष व 2- कुलदीप गौतम पुत्र जंत्री नि0ग्राम नंदनगर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग. 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 03 मोबाइल फोन, 02 पैनकार्ड, 05 आधार कार्ड, 01 आधार कार्ड की छाया प्रति व भिन्न भिन्न खातों की ट्रांजेक्शन सूची (कुल 29 बैंक खातो से 2,74,14695/- रुपये के ट्राजेक्शन का विवरण अंकित हैं), 05 एटीएम कार्ड, 02 एटीएम किट डाक्यूमेन्ट, 01 ड्राइविंग लाइसेन्स, 01 ई-श्रम कार्ड बरामद हुआ।
पूछताछ में उगले राजः
एसपी के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि 05 व्यक्ति मिलकर साइबर फ्राड का कार्य करते हैं। उक्त गैंग का लिडर दाऊद व जमीरुद्दीन अंसारी हैं जो जामतारा झारखण्ड का रहने वाला है। ऐसे व्यक्ति जिनको पैसो की आवश्यकता होती है उन्हे पैसों का लालच देकर उनके आधार कार्ड में फर्जी नाम पता व मोबाइल नम्बर फीड कराकर, उसकी मदद से बैंको मे खाते खुलवाये जाते है। खाताधारको को प्रति खाता 03-04 हजार रूपये दिया जाते है तथा उनके एटीएम कार्ड , चेकबुक लेकर फ्राड के रूपयो का लेन देन किया जाता है। दाऊद ने फैसल के साथ मिलकर कुलदीप और मुन्नी लाल के आधार कार्ड में फर्जी मोबाइल नंबर व फर्जी पते की फीडिंग करवा कर फर्जी पते पर कई सिम कार्ड व लगभग 16 खाते खुलवाये है। दाऊद जिसमे साइबर फ्राड के रुपये जामतारा गैंग के साइबर ठगो से मंगवाता हैं। यथा समय दाऊद के बताने पर फैसल, अफसर व दाउद मिलकर कुलदीप व मुन्नीलाल के खातो के एटीएम कार्ड से पैसे निकालकर अपना कमीशन का 25% काटने के बाद शेष पैसा दाऊद व जामतारा गैंग के साइबर ठगो द्वारा बताये गये जामतारा झारखण्ड के विभिन्न बैंक खाते में जमा कर देते हैं। अभियुक्तो ने जामतारा गैंग के साइबर ठगो के सहयोग से देश के विभिन्न राज्यो के आमजन मानस को काल करके आनलाइन साइबर ठगी किये हैं। तथा साइबर ठगी से प्राप्त रूपयो को हम लोग आपस में बाट लेते है। अभियुक्तों के पास से बरामद ट्रांजेक्शन सूची से कुल 29 बैंक खातो से लगभग 02 करोड़ 75 लाख का साइबर ठगी का लेन देन होना पाया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
1- निरीक्षक विमल प्रकाश राय, उ०नि० अलोक कुमार सिंह, मु0आ0 मनीष सिंह, का० संजय कुमार, का0 सभाजीत मौर्या, का0 महिपाल यादव, का0 एजाज खान, म० काo पुष्पा कुशवाहा – साइबर क्राइम थाना आजमगढ़।
