
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
हरिहरपुर घराना संगीत संस्थान के प्रमुख अजय मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
अजय मिश्रा 18 जुलाई को मुख्यमंत्री से उनके लखनऊ स्थित आवास पर जाकर मिले थे। करीब 40 मिनट तक सीएम से बातचीत किए।
उन्होने कहा कि हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय भवन का निर्माण व हरिहरपुर संगीत घराना में हुए विकास कार्य को लेकर सीएम से विस्तार से चर्चा हुई। अजय मिश्रा ने कहा कि हरिहरपुर गांव में जो भी विकास के कार्य हो रहे हैं। उसका श्रेय भाजपा के पूर्व सांसद एवं भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को जाता है। अजय ने कहा कि सीएम जब भी आजमगढ़ आते हैं तो हरिहरपुर गांव में आकर विकास कार्यों का निरीक्षण जरुर करते हैं। 22 जुलाई को भी सीएम ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू आदि मौजूद रहे।
