
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू हो चुकी है। चुनावी शंखनाद से पहले ही हलचल और दाव पेंच शुरू हो गया है। इसीक्रम में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर का एक बयान सोशल मिडिया पर बड़े तेजी से दौड़ रहा है। जिसमें ओमप्रकाश ने कहा कि दम हो तो आजमगढ़ लोकसभा सीट से पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली सपा से टिकट मांगकर दिखाए। बता दें शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली हालही में समाजवादी पार्टी के खेमे में शामिल हुए हैं।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के इश्तीफा देने के बाद आजमगढ़ सीट खाली हुई थी। यहां सपा की तरफ से अखिलेश ने अपने भाई धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा, लेकिन वे भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ से हार गये। सपा के इस हार में गुड्डी जमाली सबसे बड़ा कांटा बने थे। अब लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही आजमगढ़ सीट अपने पाले में करने के लिए सपा ने गुड्डू जमाली को अपने में मिलाकर आजमगढ़ सीट के लिए सपा प्रबल दावेदार बन गयी है। उधर भाजपा को यहां अभी तक जोरदार उम्मीदवार की बेसब्री से तलाश है। क्योंकि पार्टी के लोग निरहुआ को हल्के में ले रहे हैं। इसी बीच ओमप्रकाश राजभर का इस तरह का बयान बहुत मायने रखता है। ओमप्रकाश ने कहा कि सपा में शामिल हुए गुड्डू जमाली अब बैकडोर से गलियारे में प्रवेश करना चाह रहे हैं। ओमप्रकाश ने कहा जमाली भले ही सपा में गये, लेकिन वहां पर पार्टी में अभी उतनी हैसियत नहीं है। जितनी होनी चाहिए। ओमप्रकाश ने कहा कि ऐसे नेता केवल अपनी बात करते हैं। इनमें दम नहीं है कि अपने समाज के किसी नेता को सीएम बनाने की मांग करके देखें। सब पता चल जाएगा। ओमप्रकाश राजभर के इस बयान के कयी मायने निकालते हुए लोग चर्चा कर रहे हैं।
