
दैनिक भारत न्यूज
बूढ़नपुर।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठगोविंद गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों ने जामुन के पेड़ काटने को लेकर बूढ़नपुर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शनकर कार्यवाही की मांग किए। राधेश्याम यादव के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह एसडीएम प्रेमचंद मौर्या और बूढ़नपुर के क्षेत्रीय वन अधिकारी वीरबहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
आरोप है कि मेरी पुश्तैनी जमीन पर मेरे पिता द्वारा 25 से 30 वर्ष पूर्व जामुन का पेड़ लगाया गया था, जो अब पूरी तरह से तैयार हो चुका था। जिस पेड़ को स्थानीय पुलिस और हल्का लेखपाल की मिली भगत से ग्राम प्रधान व उनके परिजनों ने बिना किसी अधिकारी से परमिशन लिए ही हरा पेड़ काट लिया गया। जिसका विरोध प्रार्थी द्वारा किया गया तो मरने और फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी दी गयी। राधेश्याम यादव का आरोप है कि पुलिस, प्रशासन और हल्का लेखपाल की मिली भगत से हमारा जामुन का पेड़ काट लिया गया। इस अवसर पर नागेंद्र यादव, दास मोहित बाबा, रविकांत यादव, अमन यादव, मोटू यादव, रमाकांत यादव, विवेक नंद यादव, रंजीत यादव, शशांक यादव, अनिल यादव, सुनील मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर प्रेमचंद मौर्या ने बताया कि संबंधित विभाग को प्रार्थना पत्र भेजा जाएगा। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
