दहलीज को पार कर व्यापार करने का सीखा रहीं हैं हूनर
अब तक दर्जनों गांव की महिलाओं की बदल गयी आर्थिक स्थिति
मंडी समिति में जाकर महिला किसानों को दी गयी जानकारी
रिपोर्टः अरुण यादव
आजमगढ़।
शुक्रवार को मंडी समिति में ग्रामीण फाउंडेशन इंडिया की पदाधिकारियों ने महिला किसानों को जागरूक किया। कहा कि सभी लोग झिझक को त्यागकर कृषि उत्पाद से जुड़े खाद्य पर्दाथों को बेचकर अपनी आमदनी बढ़ाएं।
फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सशक्तिकरण के साथ साथ महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण फाउंडेशन इंडिया सीनियर प्रोग्राम मैनेजर अनीता यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में सठियांव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी और आजमगढ़ एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी से सठियांव ब्लाक, जहानागंज ब्लाक रानी की सराय ब्लाक से करीब 40 से अधिक महिला कृषक सदस्य शामिल हुए हैं।
अनीता यादव ने बताया कि महिला किसान खेती तो कर रहीं हैं। लेकिन अपने उत्पाद मंडी या बाजार में लाने में हिचकिचा रहीं हैं। ऐसे में सभी आर्थिक रुप से कमजोर भी हैं। हमारा संगठन इन गांव की महिलाओं को जागरूक करते हुए झिझक तोड़कर दहलिज पार करें और उत्पाद को मार्केट में बेचें। आपकी आर्थिक तंगी दूर रहेगी तो परिवार में खुशहाल रहेगी। अनीता ने बताया कि उनके संगठन के माध्यम से अब तक सैकड़ो महिलाओं को जागरूक करके उनके जीवन को बेहतर बनाया जा चुका है। इस अवसर पर मंडी सचिव सदानंद तिवारी, इंस्पेक्टर अरविंद श्रीवास्तव, अगस्त तिवारी, ग्रामीण फाउंडेशन इंडिया से अनीता यादव (सीनियर प्रोग्राम मैनेजर), पंकज श्रीवास्तव (जिला परियोजना अधिकारी) और मंडन मिश्र (ट्रेनर) उपस्थित थे।आदि मौजूद रहे।