दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
शहर से सटे अनवरगंज में स्थित समाजवादी पार्टी के मुख्य कार्यालय (पीडीए ) भवन में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान एसआईआर के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गयी। सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन सत्ता का दुरुपयोग कर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर बेईमानी से चुनाव जीतना चाहती है। उसका संविधान व लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। केवल दमन, अत्याचार व फर्जी मुकदमों में फंसाकर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है। जिसको समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया कि लोग संघर्ष कर और मुस्तैदी से खड़े होकर भाजपा के फॉर्म-7 को भरने में नाकाम किया। क्योंकि हम लोगों को यह संघर्ष 2027 का चुनाव जीतने तक का जारी रहेगा। हमारे कार्यकर्ता कटिबद्ध हैं।
भाजपा की दोनों सरकारें जनहित के मुद्दों को छोड़कर केवल पूंजी पतियों के लिए काम कर रही हैं। देश में प्रधानमंत्री ने अमेरिका से रेट डील कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी इजरायल व अन्य कई पूंजीवादी मुल्कों से हथियार लेने का समझौता किया है, जो हमारे मित्र देश थे उन्हें छोड़ दिया है। एपस्टीन में सरकार के मंत्रियों व नेताओं का नाम आने से भारत देश का अपमान हुआ है। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। निवेश के नाम पर केवल घोषणाएं हो रही हैं। 10 साल होने जा रहे हैं, एक भी निवेश जमीन पर काम नहीं कर रहे हैं। प्रदेश की जनता योगी सरकार से उब चुकी है। सनातन की बात करने वाली भाजपा सरकार सनातन धर्म के शंकराचार्य को फर्जी मुकदमों में फंसाने से बाज नहीं आ रही है। प्रदेश की जनता योगी सरकार को हटाकर खुशहाली व तरक्की के लिए अखिलेश यादव को सत्ता में लाना चाहती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने किया।कार्यक्रम में एमएलसी व राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव, विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक आलमबदी आजमी, डॉ.संग्राम यादव, अखिलेश यादव, नफीस अहमद,डॉ.एचएन सिंह पटेल, बेचई सरोज, पूजा सरोज, कमलाकांत राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *