
दैनिक भारत न्यूज
बिंद्राबाज़ार।
आजमगढ़ जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सड्डोपट्टी सिंघड़ा गांव में सोमवार की देर रात्रि को खड़े ट्रक में रोडवेज की बस के टकरा जाने से बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये। जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
रास्ते से गुजर रहे राहगीरों द्वारा एक्सीडेंट की सूचना गंभीरपुर पुलिस को दी गयी। पुलिस कुछ ही देर में एंबुलेंस को लेकर मौके पर पहुंच गयी। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सोमवार की रात्रि लगभग 2:30 बजे सिविल लाइन डिपो की बस जौनपुर की तरफ से आ रही थी। बस जैसे ही गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सड्डोपट्टी सिंघड़ा के पास पहुंची की अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार मुन्ना यादव (45) कुंडा प्रतापगढ़, अरुण कुमार (74) गोरखपुर, हरिचरण (60) सिवान बिहार, रामवृक्ष (60) हनुमानगढ़ी इलाहाबाद, राकेश कुमार (50) इलाहाबाद, रिया कुमार (35) पता अज्ञात घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों द्वारा एक्सीडेंट की सूचना एंबुलेंस व स्थानिय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले गई। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
