दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
रोडवेज बस के चालक और परिचालकों के मनमानी का खामियाजा गोसाई की बाजार की तमाम जनता भुगत रही है।लोगों को काफी परेशानी हो रही है। समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश है।
नेशनल हाइवे वाराणसी से लुंबनी नेपाल पर आजमगढ़ जिले का गोसाई की बाजार स्थित है। बाजार के आसपास के लोगों का आरोप है कि परिवहन नगर निगम की सरकारी और अनुबंधित बसें गोसाई की बाजार से न होकर नेशनल हाइवे से ही गुजर जाती हैं।
यह स्थिति आजमगढ़ से वाराणसी जाने वाली सभी अनुबंधित बसों के चालक और परिचालक का हाल है। यात्री गोसाई की बाजार का टिकट लेते हैं, लेकिन उन्हे करीब डेढ़ किलोमीटर पहले ही जबरन उतार देते हैं। जिससे आए दिन यात्रियों और अनुबंधित बस के चालक और परिचालक द्वारा तू तू मैं मैं होती है। यात्रियों को कभी-कभी भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। पत्नी और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले काफी परेशान होते हैं, खासतौर से रात के समय ज्यादा दिक्कत होती है। लोगों में हमेशा छिनैती का भय बना रहता है। इस समस्या की शिकायत टोल फ्री नंबर और उच्च अधिकारियों से लोगों ने किया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
चालक और परिचालकों की मनमानी से त्रस्त मनोज कुमार एडवोकेट, विनोद कुमार तिवारी एडवोकेट, राजनाथ यादव एडवोकेट आदि ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *